छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध मुक्त शहर का दावा करने वाली पुलिस को अपराधियों ने खुली चुनौती दी है। गुरुवार शाम गुढ़ियारी इलाके के निवासी दुर्गेश साहू की अज्ञात बदमाशों ने सरेराह चाकू मारकर हत्या कर दी। हैरत की बात यह है कि यह वारदात उस समय हुई जब हाल ही में शहर में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू की गई है।
