दिलजीत के सपोर्ट में उतरे जसबीर जस्सी:सिंगर बोले- 80% गाने पाकिस्तानी हैं, उन गानों का क्या करेंगे? बैन करना है तो सबका करो

0
18

फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के होने के चलते एक्टर दिलजीत दोसांझ विवादों में घिर हैं। इसी बीच अब पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी ने इस पूरे विवाद में अपनी राय रखी है। जसबीर जस्सी ने कहा, “सिर्फ इसलिए विरोध कर रहे हैं कि उनकी फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार हैं, चलो मान लिया ये देशभक्ति है और मैं आपकी देशभक्ति की सराहना करता हूं, लेकिन क्या आपको पता है कि हमारे देश के 80 प्रतिशत गाने पाकिस्तानी हैं? कभी संगीत चुराया गया, कभी बोल, कभी पूरा गाना ले लिया गया, या पाकिस्तानी सिंगरों से गवाया गया। अब बताओ, उन गानों का क्या करेंगे?” जसबीर जस्सी ने ये भी कहा- “अगर बैन करना है, तो जितने भी पाकिस्तानी गाने हैं, उन्हें यूट्यूब और स्पॉटिफाई से डिलीट करो। अगर बैन करना है, तो सबको करो, ऐसा नहीं आप सिर्फ एक आर्टिस्ट का विरोध करना शुरू कर दिया?” AICWA ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
वहीं, दूसरी ओर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराई है। एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि दिलजीत ने एक आतंकी देश पाकिस्तानी की अभिनेत्री हानिया आमिर को फिल्म में लिया, जबकि हाल ही में पहलगाम में 26 भारतीयों की मौत हुई। AICWA की मांगें: -दिलजीत के सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स को भारत में सस्पेंड किया जाए। -दिलजीत के गाने और फिल्में यूट्यूब, स्पॉटिफाई, जियो सावन और ओटीटी से हटें। -दिलजीत के लाइव शो और सार्वजनिक कार्यक्रमों पर स्थायी प्रतिबंध लगे। -किसी भी सरकारी कार्यक्रम या अभियान में दिलजीत को शामिल न किया जाए। -फिल्म सरदार जी 3 की फंडिंग की जांच हो और उस पर देशभर में बैन लगे। एसोसिएशन ने CBFC से अपील की है कि दिलजीत की भविष्य की किसी भी फिल्म को सर्टिफिकेट न दिया जाए। AICWA ने दिलजीत को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से आधिकारिक रूप से बैन कर दिया है। AICWA ने साफ किया है, जो भी दिलजीत के साथ काम करेगा, उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here