अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी इंडिया टूर हैं। सोमवार को टूर का आखिरी दिन है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मेसी का सम्मान होगा। हालांकि, वे अब तक दिल्ली नहीं पहुंचे हैं। खराब मौसम के कारण उनकी चार्टर फ्लाइट तय समय पर रवाना नहीं हो सकी। उन्हें सुबह राष्ट्रीय राजधानी पहुंचना था, लेकिन दिल्ली में घने कोहरे के चलते उनकी उड़ान को रोक दिया गया। फिलहाल, वे मुंबई एयरपोर्ट पर हैं। मेसी के दिल्ली पहुंचने से पहले ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने इस टूर के भारी खर्च पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि लोग मेसी के साथ तस्वीर लेने और उन्हें देखने के लिए बड़ी रकम खर्च कर रहे हैं। यह लोगों का अपना पैसा है और उन्हें यह अधिकार है कि वे इसे जहां चाहें खर्च करें। अभिनव बिंद्रा का मानना है कि यदि यही धन भारत में खेलों को बढ़ावा देने, बुनियादी ढांचे के विकास और खिलाड़ियों की मदद में लगाया जाए, तो भारतीय खिलाड़ियों के लिए कुछ भी असंभव नहीं रहेगा। नीचे पोस्ट देखें
