इंदौर के सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में 22 वर्षीय युवती के फेफड़े और दिल के पास से 2.50 किलो का ट्यूमर निकाला गया है। युवती फाइब्रोमैटोसिस नामक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित थी। आठ माह से वह परेशान थी। इस सर्जरी का खर्च आयुष्मान योजना के अंतर्गत निश्शुल्क हुआ।
