धनतेरस और दिवाली के दौरान लगातार सोना-चांदी की कीमतें बढ़ रही थीं, लेकिन जैसे ही दिवाली का त्योहार समाप्त हुआ, सराफा बाजार में मायूसी छा गई। बीते आठ दिनों में सोना (24 कैरेट) लगभग सात हजार रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी करीब 29 हजार रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी थी।
