दीपशिखा नागपाल बताया ने शाहरुख से पहली मुलाकात का किस्सा:’मैं उनसे प्यार करती थी, लेकिन वो बहुत रूड थे, इससे मेरे ईगो हर्ट हुआ’

0
37

शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। उनकी फिल्म “दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे” ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। उनकी ऑनस्क्रीन इमेज ने कई लोगों को उनका दीवाना बना दिया। एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल भी उन्हीं में से एक थीं। हाल ही में दीपशिखा ने ‘इंस्टैंट बॉलीवुड’ से बातचीत में बताया कि जब उन्हें “कोयला” फिल्म में शाहरुख के साथ काम करने का मौका मिला, तो वह बहुत उत्साहित थीं। वह शाहरुख के “राज” के रोल से इंप्रेस थीं और उन्हें शाहरुख से प्यार था, लेकिन जब “कोयला” फिल्म के सेट पर शाहरुख से उनकी पहली मुलाकात हुई, तो चीजें थोड़ी अलग निकलीं। शाहरुख का व्यवहार दीपशिखा को रूड लगा
पहले ही सीन में दीपशिखा को शाहरुख की बाहों में मरना था। वह नर्वस थीं। तभी डायरेक्टर राकेश रोशन ने उनकी तारीफ की। उन्होंने शाहरुख से कहा, “दीपशिखा बहुत शानदार एक्ट्रेस हैं।” लेकिन शाहरुख का जवाब था, “देखते हैं।” यह सुनकर दीपशिखा का ईगो हर्ट हुआ। उन्हें यह रूड लगा। दीपशिखा ने इस बात को चैलेंज की तरह लिया। उन्होंने अपना सीन बेहतरीन तरीके से किया, वह सीन बाद में एडिट कर दिया गया। हालांकि, वह आज भी उस पल को याद करती हैं। वह कहती हैं, “मैं अब भी उस सीन को महसूस कर सकती हूं।” बाद में शाहरुख और दीपशिखा दोस्त बन गए
बता दें कि समय के साथ शाहरुख और दीपशिखा के बीच दोस्ती हो गई। शाहरुख ने बादशाह फिल्म के लिए खुद दीपशिखा का नाम सुझाया था। प्रोड्यूसर रतन जैन ने उन्हें बताया था कि यह सिफारिश शाहरुख ने दी थी, लेकिन शाहरुख ने कभी इसका जिक्र नहीं किया। दीपशिखा ने ये भी बताया कि वह बाद में भी शाहरुख के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा प्रोफेशनल दूरी बनाए रखी। सेट पर वे दोस्त बन गए थे, लेकिन वह सिर्फ अपने काम पर फोकस करती थीं। दीपशिखा को हाल ही में वेब सीरीज ‘रायसिंघानी VS रायसिंघानी’ और टीवी शो ‘इश्क जबरिया’ में देखा गया था। “कोयला” और “बादशाह’ के अलावा उन्होंने ‘पार्टनर’, ‘जानम समझा करो’, ‘दिल्लगी’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। वह सतीश कौशिक के साथ फिल्म धूम धड़ाका में भी नजर आईं। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। डायरेक्टर के तौर पर उनकी पहली फिल्म ये दूरियां अगस्त 2011 में रिलीज हुई थी। दीपशिखा ने 2014 में बिग बॉस 8 में भी भाग लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here