CG News: कांग्रेस महामंत्री सुबोध हरितवाल ने आरोप लगाया कि जंबूरी में व्यापक भ्रष्टाचार हुआ है। मात्र अस्थायी शौचालयों के निर्माण पर दो करोड़ रुपये फूंक दिए गए, जबकि इतनी राशि में स्थायी शौचालयों का निर्माण आसानी से हो सकता था। हरितवाल ने टेंट की व्यवस्था और बच्चों की वास्तविक संख्या पर भी सवाल उठाते हुए इसे सरकारी खजाने की खुली लूट करार दिया है।
