Bhilai News: दुर्ग पुलिस ने म्यूल अकाउंट संचालित करने वाले एक संगठित गैंग का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपित सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से 78 एटीएम, क्रेडिट कार्ड, 21 चेकबुक, 18 पासबुक और 16 विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड जब्त किए गए हैं।
