दुर्ग में 6 साल की बच्ची से हत्या और रेप:नार्को टेस्ट की मांग; परिजन बोले- ब्लड सैंपल की जगह लाल कपड़ा ले गई पुलिस

0
25

दुर्ग जिले में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या मामले में परिजनों ने नार्को टेस्ट की मांग की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया है। बता दें कि इस घटना के लिए बच्ची के चाचा को आरोपी बनाया गया है जबकि परिजनों का कहना है कि गुनाहगार कोई और है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। जहां 6 अप्रैल को एक बच्ची की लाश कार के डिक्की में मिली थी। जांच में रेप और हत्या की बात सामने आई थी। इस पूरे मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गई है। रविवार को SIT ने घटना स्थल से कुछ ब्लड के सैंपल लेकर उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजने की बात कही है। वहीं, परिजनों का कहना है कि पुलिस जांच के लिए आई थी, कही कुछ नहीं मिला तो ब्लड सैंपल के नाम पर लाल कपड़ा ले गई। उन्होंने ये भी कहा है कि अगर SIT जांच नहीं कर पा रही तो जांच CBI को सौंप दे। वहीं, भास्कर की टीम ने भी ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की है। ग्राउंड जीरो पर पहुंची भास्कर की टीम मामले की सच्चाई जानने भास्कर की टीम घटना स्थल पहुंची। जहां परिजनों ने मकान की छत पर बना वो अधूरा कमरा दिखाया, जहां दिन में रेप क्या अपनेआप को छिपा पाना भी मुश्किल है। परिजनों ने कहा पुलिस खुद बता दे कि दिन दहाड़े इस तरह के खुले कमरे में ऐसा कैसे हो सकता है। पुलिस के पास कोई ठोस एविडेंस नहीं – परिजन आरोपी की बहन का कहना है कि उसका भाई सोमेश यादव घर की छत पर बने इस कमरे में सोता था जो की अभी पूरी तरह खुला खुला है। वहां एक दरी, एक चटाई और साड़ी व कपड़े बनी गुदड़ी रहती थी। पुलिस की टीम यहां जांच करने आई। पुलिस ने गुदड़ी में लाल रंग का कपड़ा देखा और कहा कि ये ब्लड सैंपल है। इसके बाद पुलिस उसे जब्त करके ले गई। परिजनों का कहना है कि पुलिस के पास कोई ठोस एविडेंस नहीं है वो इसी तरह के गलत एविडेंस के आधार पर निर्दोश आदमी को फंसा रही है और आरोपी को बचा रही है। बच्ची के चप्पल और पर्स पुलिस खुद लेकर गई ऊपर पुलिस ने घटना स्थल से गुदड़ी के नीचे से दिवंगत मासूम के चप्पल और पर्स जब्त करने की बात कह रही है। इस पर पीड़ित परिजनों का कहना है कि मासूम जब कन्या खाने आई थी तो चप्पल घर में नीचे उतार दी थी। खेलते समय उसका पर्स भी वहीं था। पुलिस जब उनके घर आई तो उन्होंने खुद बच्ची का पर्स पुलिस को दिया। पुलिस ने नीचे से बच्ची के चप्पल उठाए और ऊपर कमरे में जाकर वो चीजें दरी के नीचे से मिलना दिखा दिया। परिजनों ने कहा पुलिस नार्को टेस्ट करा ले मासूम बच्ची के घर के परिजनों और माता पिता का कहना है कि पुलिस एक बेगुनाह को आरोपी बनाकर फंसा रही है। असली आरोपी खुलेआम घूम रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें दुर्ग पुलिस की जांच पर एक भी भरोसा नहीं है। पुलिस सोमेश यादव का नार्को टेस्ट करा ले इससे साफ पता चल जाएगा कि वो आरोपी है या नहीं। यदि ऐसा नहीं हो सकता है तो मामले की जांच सीबीआई को सौंप दिया जाना चाहिए। परिजनों ने रोकर कहा कि उन्हें सिर्फ यह जानना है कि बच्ची के साथ इस घटना को अंजाम किसने दिया है। इसके लिए जो भी करना पड़े वो तैयार हैं। लोगों की छतों से दिखता है कमरे का एक एक कोना जिस कमरे में बच्ची के साथ रेप होना बताया जा रहा है वो अधूरा बना है। उस कमरे में गेट ना होने से उसके सामने जो घर है वहां की बालकनी से पूरा कमरा दिखता है। इसके साथ ही कमरे में एक खिड़की का फ्रेम बना है, लेकिन खिड़की नहीं बनी। वहां से बगल की बालकनी से पूरा साफ दिखाई देता है। इस तरह दिन के समय उस कमरे में यदि कोई कुछ भी करेगा तो तुंरत पता चल जाएगा। ऐसे में सोमेश यादव ने अपनी भतीजी के साथ हैवानों जैसा बर्ताव किया तो फिर किसी ने क्यों नहीं देखा, जबकि घटना के दिन मोहल्ले में रामनवमी होने से दिन भर चहल पहल थी। परिजनों ने कहा कि पुलिस के पास भी इस सवाल का कोई जवाब नहीं है। सीसीटीवी कैमरा दिन में बंद शाम को चालू जिस कार में बच्ची की लाश मिली उसके ठीक सामने बने एक घर में सीसीटीवी कैमरा लगा है। घर के मालिक से पूछा गया तो उसने कहा कि दिन में वो कैमरे को बंद कर देता है और रात को चालू कर देता है। ऐसे में दिन कौन बच्ची को लाया बच्ची कार में कैसे पहुंची इसका कोई रिकार्ड किसी के पास नहीं है। पुलिस घर में लगे कैमरे का फुटेज देखने के लिए वहां का डीवीआर जब्त करके ले गई है। …………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… 6 साल की मासूम के प्राइवेट-पार्ट को सिगरेट से दागा…मर्डर:कन्याभोज करने गई बच्ची से चाचा ने किया सेक्सुअल असॉल्ट; दुर्ग में कार में छिपाई लाश छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कन्या भोज के लिए गई 6 साल की बच्ची का मर्डर हुआ है। बच्ची पर सेक्सुअल असॉल्ट, प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागने, इलेक्ट्रिक शॉक देने जैसी गंभीर बात भी सामने आई। मौत के बाद बच्ची की लाश को कार की डिक्की में छिपाया गया। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here