बालिका का डाॅक्टरी परीक्षण करवाने पर पता चला है कि वह सात महीने की गर्भवती है। बालिका से इशारे से कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। उसने बताया कि आरोपित भी मूकबधिर नाबालिग है। मामले की विवेचना में पुलिस के समक्ष भाषा की समस्या आ रही है। पीड़िता का बयान लेने के साथ अन्य जानकारी जुटाने में दिक्कत आ रही है।
