छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पति ने दूसरी शादी करूंगा कहा तो पत्नी ने कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला। बताया जा रहा है कि पत्नी के बच्चे नहीं हो रहे थे, जिससे पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। झगड़े से परेशान होकर पत्नी ने वारदात को अंजाम दिया। मामला कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के मैनपाट का है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम बलिराम माझी (28) है, जो नर्मदापुर के खालपारा का रहने वाला था। वह जेसीबी चलाता था। करीब 3 साल पहले बलिराम माझी (28) और नईहारो (26) की शादी हुई थी। वह पत्नी से अकसर कहता था कि, तुमसे बच्चे नहीं हो रहे हैं, उसे बच्चे चाहिए। कनपटी, चेहरे और सिर किया वार परिजनों ने बताया कि बलिराम मांझी और उसकी पत्नी मंगलवार को दोनों नशे में थे। दोनों के बीच फिर बच्चे और शादी को लेकर विवाद हुआ। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि नईहारो बाई ने घर में रखे कुल्हाड़ी से पति के कनपटी, चेहरे और सिर पर 3-4 बार हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर जान चली गई। रिश्तेदार घर गया, तो हुई जानकारी बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह गांव के ही रिश्तेदार बिहानू मांझी उनके घर पहुंचा, तो उसने खून से लथपथ बलिराम का शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना कमलेश्वरपुर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी की तलाश जारी सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि, घटना के बाद नईहारो बाई फरार हो गई है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। घटना स्थल से कुल्हाड़ी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। ……………………………………………. छत्तीसगढ़ में क्राइम से संबंधित यह खबर भी पढ़िए… बिलासपुर में सौतेले पिता ने मासूम बच्चे को मार डाला: मर्डर बनी मिस्ट्री, दूसरी पत्नी साथ नहीं जा रही थी इसलिए की हत्या, शव की तलाश छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सौतेले पिता ने 8 साल के मासूम बच्चे को गला घोंटकर मार डाला। आरोपी की दूसरी पत्नी उसके साथ जाने के लिए तैयार नहीं थी। इसलिए उसकी हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया। 14 दिन से गायब बच्चे की तलाश के दौरान पहले संदेही ने पुलिस को गुमराह किया, जिसके बाद उसने हत्या कर उसके शव को जंगल में फेंकना कबूल किया है। पढ़ें पूरी खबर…
