दूसरों के मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर फाइनेंस ऐप से लोन लेकर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुदित पांडे उर्फ क्रिस पवार के रूप में हुई है, जिसे मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से गिरफ्तार किया गया। मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है। चलिए आपको पूरी खबर बताते हैं।
