भोपाल में एक युवक ने अपने दोस्त को प्यार में धोखा दिया। उसने अपने दोस्त से लिंग परिवर्तन करवाने की शर्त पर शादी का वादा किया था। दोस्त ने उसकी हर शर्त मानी और लिंग परिवर्तन करा कर लड़की भी बन गया, लेकिन शादी करने से मना कर दिया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है।
