अलका लांबा ने कहा कि मोदी सरकार मोबाइल कंपनियों को मजबूर कर रही है कि वे फोन में संचार साथी एप पहले से इंस्टाल करें। यह एप जासूसी का माध्यम है। भाजपा सरकार की यह नीति अस्वीकार्य है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि महिला कांग्रेस की यह ऐतिहासिक यात्रा संगठन को नई ऊर्जा देगी।
