‘द बंगाल फाइल्स’ विवाद पर शाश्वत चटर्जी की सफाई:कहा- मैंने किरदार निभाया है, कहानी या इतिहास से लेना-देना नहीं; फिल्म में बने हैं विलेन

0
32

फिल्म द बंगाल फाइल्स रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई है। इसके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसी बीच फिल्म में विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर शाश्वत चटर्जी ने इस पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि फिल्म में उन्होंने केवल एक अभिनेता के तौर पर काम किया है। फिल्म की कहानी, उसमें दिखाए गए तथ्य या उसकी राजनीतिक सच्चाई के लिए वे जिम्मेदार नहीं हैं। द वॉल के साथ बातचीत में शाश्वत चटर्जी ने कहा, मुझे एक किरदार पसंद आया और मैंने उसे निभाया। मैं कोई इतिहासकार नहीं हूं जो यह सोचूं कि इतिहास क्या कहता है या यह इतिहास को तोड़-मरोड़ रहा है। यह मेरा काम नहीं है। जिनका यह काम है, अगर उन्हें लगता है कि बंगाल का अपमान हो रहा है, तो वे जानकारी के साथ अदालत जा सकते हैं। सिर्फ शोर मचाने से कोई फायदा नहीं है। एक बात मैं आपको बताता हूं। आजकल एक ट्रेंड चल पड़ा है पूरी कहानी किसी को नहीं बताई जाती। आपको सिर्फ आपका ट्रैक, आपका किरदार ही बताया जाता है। और जब मुझे इस किरदार के बारे में बताया गया, तो मुझे यह किरदार बेहद दिलचस्प लगा। यह एक विलेन का किरदार है, और ऐसे किरदार बहुत कम लोगों को निभाने को मिलते हैं। शाश्वत चटर्जी ने आगे कहा कि उन्हें नहीं पता था कि फिल्म का नाम ‘दिल्ली फाइल्स’ से बदलकर ‘द बंगाल फाइल्स’ कर दिया गया है। ये फैसला शूटिंग खत्म होने के बाद लिया गया और इसमें उनका कोई रोल नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक वो खुद फिल्म नहीं देख लेते, तब तक नहीं समझ पाएंगे कि नाम क्यों बदला गया। और अगर किसी को लगता है कि कुछ गलत हुआ है तो सिर्फ शोर मचाने से कुछ नहीं होगा। बता दें ‘द बंगाल फाइल्स’ की डायरेक्शन विवेक ने किया है। जबकि इसके निर्माता अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन अग्निहोत्री हैं। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। —————— इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें.. विवेक रंजन अग्निहोत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज:द बंगाल फाइल्स में गोपाल मुखर्जी की गलत छवि पेश करने के आरोप, माफी मांगने के लिए नोटिस मिला फिल्म द बंगाल फाइल्स का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसके बाद डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। पूरी खबर पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here