धमतरी में अजीब मामला:निगम के राजस्व कार्यालय की दो मंजिला छत पर पहुंचा सांड, गौसेवक ने चारा देकर उतारा

0
23

छत्तीसगढ़ में धमतरी के राजस्व कार्यालय के छत में सांड चढ़ गया। राहगीरों ने सांड को देखा। निगम को सूचना दी। कर्मचारी ने गेट खोला। इसके बाद गौसेवक ने चारा का लालच देकर 2 मंजिला छत से सांड को नीचे उतारा गया। दरअसल, धमतरी शहर के नगर निगम के बीच चौक के पास नगर निगम का राजस्व कार्यालय है। जहां पर रविवार की शाम इतवारी बाजार से लौटते वक्त लोगों ने दो मंजिला राजस्व कार्यालय की छत पर सांड के देखा और देखते ही राहगीरों ने नगर निगम को सूचना दी। इसके बाद नगर निगम के कर्मचारी पहुंच कर राजस्व कार्यालय के गेट को खोला सांड को छत से नीचे उतारा गया। बताया जा रहा है कि धमतरी का राजस्व कार्यालय में प्रतिदिन लोगों का आना-जाना लगा रहता है। जहां पर कर्मचारी भी बैठते हैं। लेकिन किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगी कि कब सांड दो मंजिला छत पर चढ़ गया। जब रविवार को इतवारी बाजार साप्ताहिक बाजार लगता है। राजस्व कार्यालय की ओर से लोग काफी संख्या में गुजरते हैं। चारे का लालच देकर दो मंजिला छत से सांड को नीचे उतरा इसी बीच राहगीरों की नजर उस छत पर पड़ गई। जिसके बाद इस सांड को देखा गया। तभी राहगीरों ने नगर निगम को सूचना दी नगर निगम कर्मचारी पहुंच कर राजस्व कार्यालय का मेन गेट खोला। दो मंजिला छत पर गौ सेवक भी चढ़ा। जिसको चारे का लालच देकर दो मंजिला छत से नीचे उतर गया। गनीमत रही की दो मंजिला छत से सांड झांक रहा था। सांड दो मंजिला छत से उतरने की कोशिश नहीं की। अगर सांड छत से कूदने की कोशिश करता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। जहां पर सांड की जान भी जा सकता थी। फिलहाल निगम कर्मचारी और गौ सेवक की मदद से सांड को सुरक्षित बाहर लाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here