धर्मेंद्र की शोकसभा में हेमा मालिनी के निकले आंसू:मथुरा में साधु-संतों ने दी श्रद्धांजलि; इस्कॉन के छात्रों से गीता पाठ किया

0
8

एक्टर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए सांसद हेमा मालिनी ने मथुरा में शोकसभा की। शनिवार दोपहर 3 बजे से वृंदावन स्थित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम के सभागार में शोकसभा शुरू हुई। इसमें राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक और फिल्म जगत से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। इस दौरान धर्मेंद्र पर बनी डॉक्यूमेंट्री देखते समय हेमा मालिनी के आंसू बहने लगे। लोगों ने उन्हें चुप कराया। इसके बाद जब हेमा धर्मेंद्र को लेकर अपने संस्मरण सुना रही थी, तब भी भावुक हो गईं। 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र का मुंबई स्थित उनके घर पर निधन हो गया था। इसके बाद पहले मुंबई में उनके घर पर और फिर 11 दिसंबर को दिल्ली में प्रार्थना सभा हुई थी। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और अश्विनी वैष्णव सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। 3 तस्वीरें देखिए… खबर की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here