17 अक्टूबर को समर्पण करने वाले पूर्व माओवादी केंद्रीय समिति सदस्य रुपेश उर्फ सतीश ने नईदुनिया से विशेष बातचीत में दावा किया है कि झीरम हमले की वास्तविक सच्चाई जांच एजेंसियों को पहले से ज्ञात है। बता दें कि 25 मई 2013 को माओवादियों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ल, महेंद्र कर्मा व नंद कुमार पटेल सहित 30 से अधिक लोगों की हत्या कर दी थी।
