बड़वानी में लोकायुक्त ने सहायक संचालक मत्स्य उद्योग नारायण प्रसाद रायकवार को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपित ने हाईकोर्ट में स्थगन आदेश का जवाब प्रस्तुत करने के लिए फरियादी से रिश्वत मांगी थी। दो दिन पूर्व शिकायत पर जांच कर ट्रैप कार्रवाई की गई।
