नक्सली ने ही बताया नक्सलियों का ठिकाना…तब 30 मरे:बीजापुर में 26, कांकेर में 4 ढेर; TCOC महीने में ही नक्सलियों को बड़ा नुकसान

0
35

तारीख 20 मार्च 2025 दिन गुरुवार… छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों ने दो अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 30 नक्सलियों को मार गिराया। बीजापुर में 26 और कांकेर में 4 नक्सली मारे गए। नक्सलियों को उनके TCOC (टैक्टिकल काउंटर ऑफेंसिव कैंपेन) माह में ही सबसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। सूत्रों के अनुसार हमला एक हफ्ते पहले सरेंडर किए नक्सली दिनेश मोड़ियाम की निशानदेही पर किया गया था। दिनेश मोड़ियाम DVCM (डिविजनल कमेटी मेंबर) कैडर और गंगालूर एरिया कमेटी में सक्रिय था। बीजापुर जिले में हुई नक्सल घटनाओं में अधिकांश का यही मास्टरमाइंड है। 100 से ज्यादा जवानों की हत्या में शामिल रहा। पुलिस की लिस्ट में मोस्ट वांटेड नक्सली था। सरकार ने इस पर 8 लाख रुपए का इनाम रखा था। TCOC (टैक्टिकल काउंटर ऑफेंसिव कैंपेन) क्या होता है? बस्तर में 1 मार्च से जून के पहले सप्ताह तक नक्सली TCOC यानी टैक्टिकल काउंटर ऑफेंसिव कैंपेन चलाते हैं। नए लड़ाकों को जोड़ना और एंबुश में जवानों को फंसा कर बड़ी घटना करते हैं। साल 2024 से पहले तक नक्सली TCOC महीने में पुलिस फोर्स पर हावी थे। लेकिन, साल 2024 में फोर्स आक्रामक हुई। वहीं 2025 में भी फोर्स TCOC के पहले महीने में नक्सलियों के ठिकाने में घुसी, 30 माओवादियों को मारकर उनके शव लेकर आई। मौके से AK-47, इंसास, SLR जैसे हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं। एक ही दिन में 4 जिलों में 3 अलग-अलग ऑपरेशन बस्तर में एक ही दिन में 4 जिलों में 3 अलग-अलग ऑपरेशन लॉन्च किए गए थे। इनमें बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और कांकेर जिला शामिल है। नक्सलियों को उनके ठिकाने में घुसकर हर तरफ से घेरने की तैयारी थी। कुछ नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है। पहले जानिए किस जिले में क्या हुआ? अब जानिए बीजापुर में कैसे मिली सफलता ये एरिया कमेटी के थे नक्सली बस्तर के IG सुंदरराज पी. के मुताबिक बीजापुर में जिस जगह मुठभेड़ हुई वहां नक्सलियों की PLGA कंपनी नंबर 2, पश्चिम बस्तर डिवीजन और गंगालूर एरिया कमेटी के नक्सलियों का जमावड़ा था। नक्सलियों की इन्हीं टीम के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई। मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त की जा रही है। कांकेर में ऐसे हुआ एनकाउंटर शाह का दावा- 2026 तक खत्म कर देंगे नक्सलवाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगस्त 2024 और दिसंबर 2024 को छत्तीसगढ़ के रायपुर और जगदलपुर आए थे। वे यहां अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग मंच से नक्सलियों को चेताते हुए कहा था कि हथियार डाल दें। हिंसा करोगे तो हमारे जवान निपटेंगे। वहीं उन्होंने एक डेडलाइन भी जारी की थी कि 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा। शाह की इस डेडलाइन जारी करने के बाद से बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन काफी तेज हो गए हैं। ———————————————— नक्सली मुठभेड़ से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 01. सुरक्षाबलों ने 2 मुठभेड़ में 30 नक्सली मारे: बीजापुर में 26, कांकेर में 4 शव मिले, AK-47, इंसास, SLR जैसे हथियार बरामद, एक जवान शहीद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में गुरुवार को 2 बड़ी मुठभेड़ हुई। इसमें 30 नक्सली मारे गए हैं। पहली मुठभेड़ बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर और दूसरी कांकेर-नारायणपुर सीमा पर हुई। बस्तर IG सुंदरराज पी. ने बताया कि, बीजापुर में हुई मुठभेड़ में 26 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी के शव के साथ AK-47, इंसास, SLR जैसे हथियार बरामद किए गए हैं। इसी मुठभेड़ में DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का एक जवान भी शहीद हुआ है। पढ़ें पूरी खबर 02. 554 दिन में छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे की तैयारी: 30 करोड़ से हाईटेक होगी पुलिस, 7 राज्यों की JTF; अक्टूबर तक नई सरेंडर पॉलिसी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 24 अगस्त को रायपुर में कहा था- ‘मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म कर देंगे। अब समय आ गया है कि वामपंथी उग्रवाद की समस्या पर एक मजबूत और रुथलेस रणनीति के साथ अंतिम प्रहार किया जाए।’ पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here