छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर माहौल बन चुका है। राज्य में 24 फरवरी से बजट सत्र रहेगा। इससे पहले ये स्थानीय चुनाव पूरे होने हैं। आचार संहिता लागू होने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार कई बड़े फैसले नहीं कर पाएगी और न ही कोई बड़ी घोषणा कर पाएगी।
