छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और BJP के सीनियर नेता ननकीराम कंवर ने कहा कि, जब मैं गृहमंत्री था, तब नक्सलियों का खात्मा हो जाता, लेकिन केंद्र सरकार ने कोई मदद नहीं की। केंद्र सरकार ही नक्सलियों से मिली हुई थी। उनकी मदद कर रही थी। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में बिना पैसों के कोई काम नहीं हो रहा है, हर जगह भ्रष्टाचार है। सरकार में BJP के कार्यकर्ता खुश नहीं है। वहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर भी चुनाव हराने का आरोप लगाया है। छत्तीसगढ़ में सरकार का कामकाज जय श्रीराम है- ननकीराम कंवर दरअसल, सोमवार को बिलासपुर में मीडिया से बातचीत में पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने कहा कि केंद्र सरकार का कामकाज ठीक है, लेकिन छत्तीसगढ़ में जय श्रीराम है। BJP का एक भी कार्यकर्ता खुश नहीं है, क्योंकि हर जगह भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि कहीं भी बिना पैसे का काम नहीं हो रहा है। सरकारी जमीनें बिक रही, लेकिन प्रशासन चुप वहीं ननकीराम कंवर ने कहा कि मैं जनता के लिए काम कर रहा हूं। उनके ही काम से आया हूं। प्रदेश में सरकारी जमीनें बिक रही हैं। कोई रोकने वाला नहीं है। ये मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री के लिए नया चीज है, जो प्रदेश में सरकारी जमीनें बेची जा रही हैं। कोई कार्रवाई नहीं हो रही। ……………………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… 1. पूर्व गृहमंत्री बोले- अफसर आ जाए तो जूते से मारूंगा,VIDEO: कोरबा में अतिक्रमण हटाने के दौरान पहुंचे थे ननकीराम कंवर; 5 एकड़ जमीन कब्जामुक्त कोरबा में छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। लोगों से बात करते हुए उन्होंने किसी अधिकारी को जूते से मारने की बात तक कह डाली। पढ़ें पूरी खबर… 2. अजीत जोगी की प्रतिमा रातों-रात हटाई गई,VIDEO:गौरेला नगर-पालिका कैंपस में डैमेज मिली, 3 दिन पहले स्थापित की गई थी, JCCJ कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन गौरेला में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की प्रतिमा को हटाने का वीडियो सामने आया है। रविवार देर रात क्रेन के जरिए प्रतिमा को हटा दिया गया। तीन दिन पहले ही ज्योतिपुर तिहारे पर मूर्ति स्थापित की गई थी। अब मूर्ति नगरपालिका परिसर में क्षतिग्रस्त हालत में मिली। प्रतिमा का अनावरण 29 मई को अजीत जोगी की पुण्यतिथि पर होना था। पढ़ें पूरी खबर…
