नगर पालिका अध्यक्ष के बेटे पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती ने बुधवार देर रात जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने छह पेज का सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें उसने कई लोगों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
