कोरबा | गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल साडा कोरबा में नमामि हसदेव सेवा समिति की कार्यशाला छात्राओं के अंतर्निहित गुणों को स्वयं पहचान कर उसका बेहतर सदुपयोग करना विषय पर हुई। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रणधीर पांडे ने छात्राओं को उनके अंतर्निहित गुणों को पहचानने के तरीकों की जानकारी दी। जीवन में लक्ष्य हासिल कर आगे बढ़ने, माता-पिता को संतुष्ट करने का उपाय, प्रणाम का महत्व, योग का महत्व, शास्त्र निहित बातों को अपने जीवन के लाने, अपने माता-पिता के प्रति श्रद्धा का भाव रखने विषयों पर छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर समिति के वर्षा श्रीवास्तव, लक्ष्मी नायक, अखिलेश भारती, मनीष मैत्री, राजीव बोहरा, आशीष श्रीवास्तव मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य रणधीर सिंह ने आभार जताया।
