अंबिकापुर शहर व आसपास के क्षेत्र में 10 वर्ष बाद नवंबर में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे चला गया है। नवंबर के प्रारंभिक 18 दिनों के न्यूनतम तापमान के आंकड़ों में पिछली बार सन 2014 में 17 नवंबर को 9.9 और 18 नवंबर को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया था।
