पुलिस लाइन नीमच में प्रधान आरक्षक 50 वर्षीय होशियार सिंह स्वास्थ्यगत कारणों से अवकाश पर थे और सोमवार से उन्हें ड्यूटी पर लौटना था। इसके एक दिन पहले रविवार सुबह वह पुलिस लाइन पहुंचे और शाम को जिला पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर जहर खा लिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सुसाइड नोट में उन्होंने गंभीर आरोप लगाए हैं।
