पंचतत्व में विलीन हुए मनारा चोपड़ा के पिता:नम आंखों से पिता को अंतिम विदाई देती नजर आईं; लंबे समय से थे बीमार

0
22

एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का निधन 16 जून को हुआ था। उनका अंतिम संस्कार आज मुंबई के जोशी वाड़ी वेस्ट के ओशिवारा हिंदू श्मशान भूमि में किया जाएगा। पिता की अंतिम यात्रा में मनारा काफी भावुक नजर आईं। अंतिम यात्रा में भावुक दिखीं मनारा पिता के निधन पर एक्ट्रेस का इमोशनल पोस्ट मनारा चोपड़ा ने पिता रमन राय के निधन की जानकारी खुद इंस्टाग्राम के जरिए दी थी। उन्होंने एक फोटो के साथ ॐ नमः शिवाय से शुरुआत करते हुए लिखा था- गहरे दुख और शोक के साथ हम आपको सूचित करते हैं कि हमारे प्रिय पिता का 16/06/2025 को निधन हो गया। वे हमारे परिवार की ताकत और सहारे का स्तंभ थे। हालांकि, अंतिम संस्कार की जगह बदलने का कारण एक्ट्रेस ने अभी तक नहीं बताया है। लंबे समय से बीमार थे एक्ट्रेस के पिता जूम की रिपोर्ट के अनुसार, मनारा के पिता रमन पिछले कुछ समय से बीमार थे। वे परिवार के साथ मुंबई में थे। रमन राय दिल्ली हाईकोर्ट के तीज हजारी कोर्ट में वकील थे। उनका जन्म नई दिल्ली में हुआ था। उनकी पत्नी कामिनी चोपड़ा हांडा एक ज्वेलरी डिजाइनर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here