पंचायत चुनाव आखिरी चरण…50 ब्लॉक में वोटिंग:53 लाख वोटर्स के लिए 11 हजार सेंटर्स बनाए गए; दोपहर 3 बजे तक मतदान

0
218

छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव में तीसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है। इस आखिरी चरण में प्रदेश के 50 ब्लॉक में वोटिंग हो रही है। 53 लाख से ज्यादा वोटर के लिए 11 हजार 430 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसके बाद यहीं वोटों की गिनती भी होगी। वहीं बस्तर संभाग में सुरक्षा कारणों से सुबह 6ः45 से दोपहर 2 बजे तक ही वोट डाले जाएंगे। आखिरी राउंड की वोटिंग में 30 हजार 990 पंच, 3 हजार 802 सरपंच, 1 हजार 122 जनपद सदस्य और 145 जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए मतदान किया जाएगा। निर्वाचन आयोग के मुताबिक तीसरे चरण की वोटिंग में 26 लाख 37 हजार 306 पुरुष, 26 लाख 91 हजार महिला और 65 थर्ड जेंडर समुदाय के लोग हैं। कुल 53 लाख 28 हजार 371 मतदाता मतदान करेंगे। छत्तीसगढ़ में कितने जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के 433, जनपद पंचायत सदस्य के 2 हजार 973, ग्राम पंचायत सरपंच के 11 हजार 671, वार्ड पंच के 1 लाख 60 हजार 161 सहित कुल 1 लाख 75 हजार 258 पदों के लिए मतदान किया गया है। तीनों चरणों में 78 लाख 20 हजार 202 पुरुष मतदाता, 79 लाख 92 हजार 184 महिला मतदाता और 194 अन्य मतदाता सहित कुल 1 करोड़ 58 लाख 12 हजार 580 मतदाता हैं। इन जगहों पर होगी वोटिंग ………………………………………………… इससे संबंधित और भी खबर पढ़ें छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव…भूपेश बघेल ने भी किया मतदान: बारात निकलने से पहले दूल्हे ने डाला वोट, दूसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य के 699 कैंडिडेट्स छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग हो गई है। दूसरे चरण में 43 विकासखंड में मतदान हुए। वोटिंग के बाद अब आज ही मतदान केन्द्रों में मतगणना की जा रही है। पाटन के कुरुदडीह में पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी मतदान डालने पहुंचे थे। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here