पंजाबी एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर का पति शेखर से तलाक:आपसी सहमति से लिया फैसला; फैमिली कोर्ट ने अर्जी मंजूर की; 2024 में हुई थी शादी

0
5

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर और शेखर कौशल का तलाक हो गया है। दोनों का यह तलाक आपसी सहमति से हुआ है। शुक्रवार को दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट स्थित फैमिली कोर्ट ने दोनों पक्षों की ओर से दायर संयुक्त अर्जी को स्वीकार करते हुए पहले मोशन को मंजूरी दे दी। शेखर और मैंडी ने 13 फरवरी 2024 को चंडीगढ़ में सिख रीति-रिवाजों (आनंद कारज) से और 14 फरवरी 2024 को हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी। शेखर हिंदू परिवार से संबंध रखते हैं। फैमिली कोर्ट में दोनों की ओर से आपसी सहमति से तलाक की अर्जी पेश की गई थी। मैंडी ठक्कर की ओर से पेश हुए एडवोकेट ईशान मुखर्जी ने बताया कि फैमिली कोर्ट ने आपसी सहमति से दायर पहली अर्जी को मंजूरी दे दी है। सेटलमेंट की शर्तें गोपनीय, आपसी सहमति से हुआ तलाक
हालांकि, ईशान मुखर्जी ने अलग होने से जुड़ी शर्तों और सेटलमेंट की डिटेल्स पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि सेटलमेंट से जुड़ी सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय हैं। इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से सार्वजनिक रूप से कोई आरोप या बयान सामने नहीं आया है। कौन हैं शेखर कौशल, कैसे हुई थी मुलाकात
शेखर कौशल फिटनेस एक्सपर्ट और सीईओ हैं। वे फिटनेस इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। जिम ट्रेनिंग के क्षेत्र में उनकी पहचान है।। दोनों की पहली मुलाकात शिमला में हुई थी, जहां मैंडी ठक्कर एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। उसी दौरान शेखर कौशल किसी को-एक्टर के साथ वहां पहुंचे थे। शुरुआती दोस्ती के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here