हरियाणा के फतेहाबाद के रहने वाले पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को कॉल और वॉट्सऐप पर मैसेज कर धमकी दी गई है। उन्हें एक विदेशी नंबर से मैसेज आया, जिसमें सिंगर और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। सिंगर की ओर से पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी गई है। सिंगर मनकीरत औलख को जो मैसेज आया है, वह पंजाबी में है। इसमें उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। मैसेज में लिखा है कि तैयारी कर ले बेटे, तेरा टाइम आ गया, चाहे तेरी पत्नी हो या चाहे तेरा बच्चा हो, हमे कोई फर्क नहीं पड़ता है। बेटा तेरा नंबर लगाना है। यह न समझना कि तुझे कोई धमकी में कोई मजाक किया गया है। नंबर लगाना है बेटे, देख कैसे लगता है। देखते चल बेटे, अब तेरे साथ क्या-क्या होता है। उधर, इस मामले में पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। किसी भी पुलिस अधिकारी की ओर से इस संबंध में कोई बयान नहीं आया है। पंजाबी सिंगर को ऐसे दी गई धमकी… यहां जानिए सिंगर मनकीरत को क्या-क्या कहा… मनकीरत को पहले भी मिल चुकी धमकी… 2018 में परमीश वर्मा पर हुआ था हमला
मोहाली में सबसे पहले पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा पर 14 अप्रैल 2018 की रात हमला हुआ था। वह चंडीगढ़ में शो करने के बाद मोहाली के सेक्टर-91 स्थित अपने फ्लैट पर जा रहे थे। इसी दौरान, जैसे ही वह मोहाली इंडस्ट्रियल एरिया में पहुंचे, उनकी कार का पीछा एक वाहन ने करना शुरू कर दिया और उस पर गोलियां चला दीं। इस दौरान एक गोली उनकी टांग में लग गई, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। इसके बावजूद उन्होंने करीब छह किलोमीटर तक गाड़ी चलाई और अस्पताल पहुंचे। इस घटना को गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने अंजाम दिया था। बाद में गैंगस्टर को चंडीगढ़ में गिरफ्तार कर लिया गया। ——————- सिंगर-एक्टर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पंजाब में गैंगस्टरों के निशाने पर सिंगर-एक्टर:10 को टारगेट कर चुके, सिद्धू मूसेवाला की हत्या की; अब एक्ट्रेस के पिता को गोली मारी पंजाब में एक्ट्रेस तानिया कंबोज के पिता डॉ. अनिल जीत सिंह पर 4 जुलाई को उनके ही क्लीनिक में गोलियां मारी गईं। यह पहला मामला नहीं है कि किसी पंजाबी सिंगर, एक्टर या उसके परिवार को टारगेट किया गया है। 2018 में सिंगर और एक्टर परमीश वर्मा पर भी हमला हुआ था। (पूरी खबर पढ़ें)
