सतना के पोड़ी गरादा गांव के मामले ने अधिकारियों को असमंजस में डाल दिया है। यहां एक महिला ने पहले दहेज प्रताड़ना का केस कर अपने पति से तलाक ले लिया। लेकिन पति के मरने पर सरकारी की ओर से दिए जाने वाले संबल योजना का लाभ लेने के लिए अपना दावा कर दिया। यहां तक की सीएम हेल्पलाइन में शिकायत भी दर्ज करवा दी।
