पति राघव चड्ढा के साथ बनारस पहुंचीं परिणीति चोपड़ा:दश्वाशमेश घाट पर हुई गंगा आरती में लीन दिखीं एक्ट्रेस, वीडियो सामने आने पर हुईं ट्रोल

0
80

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा रविवार 10 नवंबर को पति राघव चड्ढा के साथ बनारस पहुंची थीं। यहां उन्होंने पति और उनके परिवार के साथ गंगा आरती में हिस्सा लिया। सामने आए वीडियो में परिणीति भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। दश्वाशमेश घाट में हुई गंगा आरती में परिणीति चोपड़ा हरे ट्रेडिशनल लिबास में पहुंची थीं, जबकि राघव चड्ढा ने सफेद कुर्ते के साथ हाफ जैकेट पहन रखी थी। इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की मां और अन्य परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। सभी का घाट पर स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम और प्रसाद देकर स्वागत किया गया था। वीडियो सामने आने के बाद जमकर ट्रोल हुईं परिणीति चोपड़ा परिणीति चोपड़ा का वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स उनकी और पति राघव चड्ढा की तुलना अनुष्का शर्मा और विराट कोहली से कर रहे हैं। अनुष्का-विराट अक्सर धार्मिक स्थल पहुंचकर भक्ति में लीन नजर आते हैं। सामने आए वीडियो में एक यूजर ने लिखा है, मुझे ये पसंद है, लेकिन वीडियो को 5 सेकेंड देखकर ही मुझे लगा कि ये अनुष्का शर्मा की नकल करने की कोशिश कर रही है। दूसरे यूजर ने लिखा, अनुष्का को कॉपी कर रही हैं। वहीं एक ने लिखा, अनुष्का और विराट वाली रील इन दोनों तक पहुंच गई। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ऐसे भी हैं, जो कुर्सी में बैठकर आरती करने पर परिणीति और राघव को ट्रोल कर रहे हैं। ट्रोलिंग के चलते कपल का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बताते चलें कि परिणीति चोपड़ा ने साल 2023 में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से शादी की है। दोनों अक्सर साथ में तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा आखिरी बार साल 2023 की फिल्म अमर सिंह चमकीला में नजर आई हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ उनके को-स्टार थे। फिल्म के लिए परिणीति को काफी सराहा गया था। फिलहाल उनके पास कोई अपकमिंग प्रोजेक्ट नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here