पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा,फिर फांसी पर झूला पति:बिलासपुर में विवाद के बाद किराना-व्यापारी ने की हत्या,बेटे की कोरोना से हो चुकी है मौत

0
38

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में विवाद के बाद पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर पति ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की लाश बिस्तर पर खून से लथपथ मिली। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र के केशला गांव की है। जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान घनश्याम साहू (75) और पत्नी इंदिरा साहू (63) के रूप में हुई है। दोनों की 3 बेटे हैं। लेकिन एक बेटे की कोरोना के दौरान संक्रमण से मौत हो गई थी। बुजुर्ग दंपत्ति अपने परिवार के साथ रहते थे। क्या है पूरा मामला ? बताया जा रहा है कि, गुरुवार-शुक्रवार की रात बुजुर्ग दंपत्ति के बीच किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि, पति ने पत्नी के गर्दन और शरीर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शरीर से ज्यादा खून निकलने की वजह से उसने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। पत्नी के शरीर पर कई जगह हमले के निशान मिले हैं। इसके बाद पति ने घर के बगल में कोठे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में परिवार के सभी लोग सो रहे थे। इसलिए वारदात की जानकारी नहीं हुई। जब सुबह उठे, तो कोठे में घनश्याम साहू फंदे पर लटकते मिला। उनके कमरे में जाकर देखा, तो मां इंदिरा का शव खून से लथपथ हालत में बिस्तर पर पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस समेत डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। घटना स्थल की जांच की गई। परिजन और पड़ोसियों की पूछताछ कर रही पुलिस पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने परिजनों और पड़ोसियों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि, यह घरेलू विवाद का परिणाम है या फिर इसके पीछे कोई और वजह है। पुलिस कर रही मामले की जांच बिल्हा टीआई उमेश साहू ने बताया कि, आशंका है कि घनश्याम साहू ने पहले पत्नी की हत्या की, फिर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के अलावा डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक की टीम भी सबूत जुटा रही है। फिलहाल, हर पहलू को ध्यान में रखकर आगे की जांच की जा रही है। ……………………………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… मूड ऑफ था इसलिए चाकू से 25-30 बार गोद डाला…VIDEO: खून लगे चाकू के साथ इंस्टाग्राम में डाली स्टोरी, लिखा-जेल में मेरा राज,मारूंगा मतलब मारूंगा छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक ने दूसरे युवक को बीच सड़क चाकू से 25-30 बार गोदकर मार डाला। मर्डर का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वह लगातार वार करते नजर आ रहा है। वारदात के वक्त सड़क पर खून ही खून फैल गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here