छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी को पीटते थाने तक ले गया। बीच सड़क पर बाल खींचकर पीटा। इस दौरान एक बाइक सवार ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला मानिकपुर चौकी थाना क्षेत्र के पोखरीपारा का है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पति महिला से आए दिन मारपीट करता है। इसके पहले घर में लात घूंसों से भी महिला से मारपीट की थी। इसके बाद महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इससे नाराज होकर पति ने दोबारा मारपीट की। अब जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, मंगलवार को पोखरीपारा के मानिकपुरी बस्ती से महिला अपने पति राज उरांव (24 के खिलाफ दोबारा थाने में शिकायत दर्ज कराने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में पति पहुंचा। थाने जा रही हो कहकर रास्ते में ही पीटने लगा। पीड़िता ने बताया कि दोनों की शादी 3 साल पहले हुई थी। उनका एक बच्चा भी है। दोनों के बीच अक्सर शराब पीने को लेकर विवाद होते रहता है। पति शराब के नशे में धुत रहता है। आए दिन विवाद करता है। मारपीट से तंग आकर वह थाने में शिकायत की है। ससुर के कहने पर पीटता है पति पीड़िता ने बताया कि होली के दिन वह अपने ससुर राकेश उरांव के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई थी। बहू का कहना है कि ससुर के कहने पर पति उसे मारता है। परिवार के लोग साथ नहीं देते हैं। पति पीटते रहता है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई, फिर भी किया झगड़ा पुलिस ने बताया कि वारदात के 2 दिन पहले भी आरोपी ने पत्नी से मारपीट की थी, तब पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ IPC की धारा 185 के तहत कार्रवाई की थी, लेकिन आरोपी ने फिर से पत्नी से झगड़ा किया। फिलहाल पुलिस ने मामले को परिवार परामर्श केंद्र भेजा, जहां दोनों की काउंसलिंग की जाएगी। ………………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायगढ़ में ससुराल वालों ने गर्भवती बहू को पीटा:ट्रेन में छोड़कर फरार हुआ फौजी पति; आर्य समाज में की थी शादी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ट्रेन से पति-पत्नी लौट रहे थे। तभी पति अपनी गर्भवती पत्नी को रास्ते में छोड़कर कहीं चली गया। इसके बाद जब पत्नी अपने परिजनों के साथ पति को खोजने ससुराल पहुंची, तो ससुराल पक्ष के लोगों ने बहू और उसके माता-पिता की पिटाई कर दी। घटना पुसौर थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…
