पन्ना की हीरों की नगरी में फरवरी 2026 के अंत में बहुप्रतीक्षित हीरा नीलामी होने जा रही है। एक साल से अधिक समय तक नीलामी न होने से व्यापारियों में बेचैनी का माहौल था और कालाबाजारी की चर्चाएं तेज हो गई थीं। नवीन हीरा कार्यालय में अब नीलामी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार पांच उच्च कैरेट के बेशकीमती हीरे और कुल 152 हीरे नीलामी में शामिल होंगे।
