रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी एक्स-गर्लफ्रैंड की मां पर जानलेवा हमला कर दिया। परिवार की नाराजगी के कारण युवक-युवती अलग हो गए थे। इससे नाराज युवक ने युवती की मां पर हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
