पहलगाम आतंकी हमले के बाद कश्मीर पहुंचे अतुल कुलकर्णी:खाली पड़ी फ्लाइट दिखाईं, कहा- हिंदुस्तान की ये जागीर है; टूरिज्म पर पड़े असर पर सेलेब्स की पहल

0
36

22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 लोग मारे गए हैं। आंतक और दहशत के बीच कश्मीर टूरिज्म में बड़ा नुकसान हुआ है। इसी बीच एक्टर अतुल कुलकर्णी पहलगाम पहुंच चुके हैं। उन्होंने पहलगाम का मंजर दिखाते हुए कहा है कि कश्मीर हिंदुस्तान की जागीर है। साथ ही एक्टर ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा कश्मीर पहुंचकर आतंक को हराने की अपील की है। अतुल कुलकर्णी के अलावा भी सुनील शेट्टी और अली गोनी जैसे सेलेब्स टूरिज्म पर पड़े असर के बाद लोगों से ज्यादा से ज्यादा कश्मीर जाने की अपील कर रहे हैं। अतुल कुलकर्णी ने पहलगाम की एक तस्वीर के साथ लिखा है, हिंदोस्तां की ये जागीर है, के डर से हिम्मत भारी है, हिंदोस्तां की ये जागीर है. के नफरत प्यार से हारी है, चलिए जी कश्मीर चलें, सिंधु, झेलम किनारे चलें। वहीं दूसरी तस्वीर के साथ एक्टर लिखते हैं, चलिए जी कश्मीर चलें, सिंधु, झेलम किनार चलें, कश्मीरियत की बात सुनें, कश्मीरियों की बात बनें, चलिए जी, कश्मीर चलें। अपनी तस्वीरों की सीरीज के साथ अतुल कुलकर्णी ने आतंकी हमले से कश्मीर के टूरिज्म पर पड़े बुरे असर की भी झलक दिखाई है। जिस समय अतुल ने मुंबई से कश्मीर की हवाई यात्रा की उस समय फ्लाइट की ज्यादातर सीट खाली थीं। इसे शेयर कर एक्टर ने लिखा है, मुंबई से श्रीनगर, कश्मीर। क्रू ने कहा कि ये भरी रहती थीं। हमें इन्हें दोबारा भरना है। चलिए जी कश्मीर चलें। हमको यहां आना है, आतंक को हराना है। अतुल कुलकर्णी के अलावा टीवी एक्टर अली गोनी ने भी कश्मीर की वादियों के बीच तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, नफरत सिर्फ जन्नत को दागदार कर सकती है, लेकिन प्यार इसकी टूटी हुई आत्मा को जोड़ सकता है। चलो साथ मिलकर इसके जख्म भरें। हम सब एक हैं। सुनील शेट्टी बोले- अगली छुट्टियां सिर्फ कश्मीर में हाल ही में लता दीनानाथ मंगेश्कर अवॉर्ड सेरेमनी में सुनील शेट्टी ने कश्मीर टूरिज्म पर पड़े असर पर कहा कि कश्मीर हमेशा हमारे देश का अभिन्न हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा। अगली छुट्टियां सिर्फ कश्मीर में ही होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here