युवती ने पुलिस को बताया कि राहुल माली नाम के युवक से उसकी पहचान थी। वह उसे नौकरी दिलवाने के बहाने उसे अपने साथ उज्जैन लेकर गया था। वहां उसने किराए के कमरे में साथ रहने के दौरान दुष्कर्म किया। युवती ने जब इसका विरोध किया तो उसने जल्द ही शादी करने का वादा कर लिया। बाद में आरोपी युवती के साथ दूसरे राज्यों में घूमता रहा।
