रायपुर नगर निगम में आज (शुक्रवार) साल 2025-26 का बजट पेश किया जाएगा। महापौर मीनल चौबे अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगी। इस बार रायपुर का बजट पिछले साल के बजट से कम हो सकता है। पिछली बार का बजट 1900 करोड़ रुपए का था। बजट के पहले मेयर मीनल चौबे ने गुरुवार को मेयर इन काउंसिल की बैठक ली। इस दौरान मीनल ने दैनिक भास्कर को बताया कि, बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। घोषणाएं ऐसी ही होंगी जिसे पूरा किया जा सके। ऐसे में बजट पिछले बार से कम ही होने का ही अनुमान है। सामान्य सभा के बीच सदन में पार्षदों के मोबाइल चलाने पर बैन रहेगा। 15 साल पुराने कारपेट और चेयर को बदला गया नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर ने सामान्य सभा ने बताया कि, कल सामान्य सभा 11 बजे शुरू होगी। इस सदन के एजेंडे में होंगे। पहले प्रश्नकाल, बजट और नगर निगम बॉन्ड पर चर्चा होगी। इस बार सामान्य सभाकक्ष में बैठक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सदन के 15 साल पुराने कारपेट और चेयर को बदला गया है। कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू होंगे मीनल चौबे ने बताया कि रायपुर में इस साल कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू होंगे। निगम के बजट में इसकी घोषणा की जाएगी। बजट में जिन घोषणाओं को शामिल किया गया है, उसके अनुसार ट्रैफिक सिस्टम को दुरुस्त करने 25-25 करोड़ रुपए खर्च कर 2 मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाएगी। रायपुरा में गौरव पथ, शंकर नगर में कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स मीनल ने बताया कि, रायपुर में अभी घड़ी चौक से शंकर नगर चौक के बीच एक ही गौरव पथ है। निगम की योजना अब शहर में कुछ अन्य जगहों पर गौरव पथ बनाने की है। रायपुरा से महादेव घाट के बीच की सड़क को गौरव पथ बनाने का प्लान है। गंज मैदान में पार्किंग बनाने की योजना मीनल चौबे ने बताया कि, पंडरी में कपड़ा, ज्वेलरी, फर्नीचर सहित सभी तरह के मार्केट हैं, इसलिए ये जरूरी है। दूसरी पार्किंग गंज मैदान में बनाने की योजना है। यह मैकेनाइज्ड नहीं बल्कि जयस्तंभ चौक और कलेक्टोरेट जैसी होगी। यहां पार्किंग बनने से राम सागर पारा, केके रोड, स्टेशन रोड सहित आसपास के बाजारों की दिक्कत दूर हो जाएगी। ———————————— इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… छत्तीसगढ़ बजट…1 रुपए सस्ता होगा पेट्रोल:कर्मचारियों को 53% DA, भास्कर का अनुमान सटीक, 1.65 लाख करोड़ का ही बजट; GATI थीम पर फोकस छत्तीसगढ़ के बजट में पेट्रोल एक रुपए सस्ता करने और सरकारी कर्मचारियों को 53% DA का फैसला लिया गया है। विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पिछले साल की तुलना में 12 फीसदी ज्यादा का बजट पेश किया। पढ़ें पूरी खबर…
