Chhattisgarh News: देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में छत्तीसगढ़ के भी 30 आइएएस-आइपीएस अधिकारी मोर्चा संभालेंगे। इसके लिए केंद्रीय चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ कैडर के सचिव स्तर के आइएएस और वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
