पाकिस्तानी मंत्री हुए दिलजीत दोसांझ-करण औजला के फैन:बोले- इनसे पहले पंजाबियों को कौन जानता था, अब तो बॉलीवुड पर भी राज कर रहे

0
8

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शिक्षा मंत्री राणा सिकंदर हयात पंजाबी और बालीवुड सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ और करण औजला की तारीफ की। पाकिस्तान के लाहौर में हुई पंजाबी कॉन्फ्रेंस में राणा ने कहा कि इन कलाकारों ने पूरी दुनिया में पंजाबियों का नाम रोशन किया है। इससे पहले पंजाबियों को कौन जानता था। पंजाबी कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के मंत्री ने कहा कि पंजाबी इधर के हों या भारत के हों, सबका दुनिया में नाम हुआ है। दोनों कलाकारों ने पंजाबी जुबान को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाया। आजकल तो दिलजीत ही चलता है। पाकिस्तान में उतना ही चलता है, जितना भारत और दुनियाभर में। जानें पाकिस्तानी मंत्री ने क्या कहा दिलजीत और करण औजला के बारे में जानिए…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here