पाकिस्तान के बलूचिस्तान में उग्रवादी संगठन के लोगों ने 9 बस यात्रियों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी है। सभी 9 यात्री पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत के निवासी बताए जा रहे हैं, जिन्हें अलग-अलग बसों से उतारा गया था। अब तक इस घटना की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है।
