जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम भारत आएगी। हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने शनिवार को कहा, पाकिस्तान ने तमिलनाडु में होने वाले इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के लिए अपनी जूनियर टीम भेजने पर सहमति दे दी है। वर्ल्ड कप तमिलनाडु के मदुरई और चेन्नई में 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक खेला जाएगा। दूसरी ओर, भारत में चल रहे सीनियर हॉकी एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम ने भारत आने से मना कर दिया था। वहां की सरकार ने सुरक्षा कारणों से अपना नाम वापस लिया था। भारत-पाकिस्तान पूल बी में
हॉकी एशिया कप से पाकिस्तान के हटने के बाद, जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर अनिश्चितता थी। हालांकि, अब कन्फर्मेशन के बाद टूर्नामेंट तय शेड्यूल पर हो सकेगा। भारत और पाकिस्तान को चिली और स्विट्जरलैंड के साथ पूल बी में रखा गया है। महासचिव ने पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन से बात की
टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर महासचिव भोला नाथ ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के साथ बातचीत की। वे टूर्नामेंट के लिए अपनी जूनियर टीम भारत भेजेंगे। नाथ ने मीडिया से कहा, पाकिस्तान ने सहमति दी है कि वे अपनी जूनियर हॉकी टीम को वर्ल्ड कप में खेलने के लिए भेजेंगे, जो चेन्नई और मदुरई में होगा। पाकिस्तान को एशिया कप खेलने आना चाहिए था- असलम शेरखान
भारतीय हॉकी के दिग्गज असलम शेरखान ने एशिया कप में पाकिस्तान के न आने पर कहा, टीम को टूर्नामेंट में हिस्सा लेना चाहिए था। भारत में डरने की कोई बात नहीं है। देश खेल और संस्कृति के मामले में बहुत अच्छा है। यहां सुरक्षा में चूक का सवाल ही नहीं। 21 सितंबर को भारत सरकार ने मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में खेलने की इजाजत दी
पिछले हफ्ते, भारत सरकार ने नई स्पोर्ट्स पॉलिसी में पाकिस्तान के साथ मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में भारत को खेलने की इजाजत दी थी। इसमें कहा गया कि भारतीय एथलीट्स और टीमों को उन अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भाग लेने दिया जाएगा, जिनमें पाकिस्तान की टीमें या खिलाड़ी भी हों। हालांकि, भारत पाकिस्तान में होने वाले किसी भी टूर्नामेंट में भाग नहीं लेगा, साथ ही दोनों देशों के बीच कोई भी द्विपक्षीय सीरीज या मैच नहीं होंगे। 4 पॉइंट्स में भारत की नई स्पोर्ट्स पॉलिसी को समझिए। पहलगाम आतंकी हमले के बाद विरोध हो रहा
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद क्रिकेट एशिया कप में भी भारत के पाकिस्तान से खेलने का विरोध हो रहा है। यहां तक कि पाकिस्तान बिहार के राजगीर में भारत की मेजबानी में हो रहे हॉकी एशिया कप से भी हट गया। इस संबंध में मानसून सत्र में लोकसभा में भी सवाल उठा था। पूर्व क्रिकेटर्स की भारतीय टीम ने भी वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में पाकिस्तान से खेलने से इनकार कर दिया था। पहलगाम अटैक के बाद भारत-PAK संबंध तनावपूर्ण
भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद तनावपूर्ण हो गए, जिसमें 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 टूरिस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
