Pahalgam Terror Attack Updates: पाकिस्तान ने एक बार फिर एलओसी पर फायरिंग की, जिसका भारतीय सुरक्षाबल मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। उधर, लंदन में पाकिस्तानियों के एक समूह के प्रदर्शन का भारतीयों ने करारा जवाब दिया और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। एनआईए पहलगाम आतंकी हमले की जांच कर रही है और शुरुआती जांच में आतंकियों की संख्या पांच से सात बताई जा रही है।
