पासपोर्ट ऑफिस को 12 बम से उड़ाने की धमकी:दफ्तर की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर मेल आया, बम-डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची

0
2

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइन इलाके में स्थित पासपोर्ट कार्यालय को ई-मेल के जरिए 12 बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा मेल कार्यालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर मिली है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सिविल लाइन थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मेल भेजने वाले शख्स ने खुद को तमिलनाडु का निवासी बताया है। सूचना के बाद पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और कार्यालय परिसर की सघन जांच की। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे कार्यालय को तत्काल खाली करा लिया गया। कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जांच के दौरान अब तक किसी भी तरह का विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए ई-मेल आईडी और आईपी एड्रेस के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर सेल की मदद से धमकी देने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।
खबर अपडेट की जा रही है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here