पुतिन ने ट्रम्प के शांति प्रयासों की तारीफ की:आज यूक्रेन जंग पर अलास्का में मिलेंगे दोनों नेता; मीटिंग से पहले विरोध शुरू

0
43

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की यूक्रेन जंग खत्म करने की कोशिशों की तारीफ की है। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन की तरफ से जारी किए गए वीडियो में पुतिन ने कहा, ट्रम्प सरकार युद्ध रोकने और सभी पक्षों के हित में समझौता करने के लिए काफी ऊर्जा और ईमानदारी से प्रयास कर रही है। पुतिन का यह बयान ऐसे समय आया है जब आज यूक्रेन जंग के समाधान के लिए अलास्का के एंकरेज शहर में बैठक करने वाले हैं। वहीं ट्रम्प ने कहा है कि इस बैठक के नाकाम होने की 25% संभावना है। हालांकि, अगर यह सफल रही तो वे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को भी अलास्का बुलाकर त्रि-पक्षीय बैठक कर सकते हैं। दूसरी तरफ बैठक से पहले अलास्का में यूक्रेन समर्थन ने रैली निकाली है। अलास्का में ट्रम्प-पुतिन वार्ता के विरोध में प्रदर्शन की तस्वीरें…… ट्रम्प बोले – पुतिन यूक्रेन पर समझौते को तैयार गुरुवार रात व्हाइट हाउस में बयान देते हुए ट्रम्प ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने इशारा किया कि असल शांति के लिए एक दूसरी बैठक की जरूरत होगी, जिसमें यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी शामिल हों। ट्रम्प ने कहा कि पहली बैठक शतरंज के खेल की तरह होगी, जो दूसरी और बड़ी बैठक का रास्ता बनाएगी। उन्होंने साफ किया कि यूक्रेन और रूस के बीच समझौता करना जेलेंस्की और पुतिन पर निर्भर है। रूस फिलहाल यूक्रेन के लगभग 20% हिस्से पर कब्जा रखता है। यूरोप को चिंता है कि कोई भी समझौता पुतिन के कब्जे को वैध बना सकता है और आगे विस्तार का रास्ता खोल सकता है। रूसी विदेश मंत्री सोवियत संघ लिखी स्वेट-शर्ट पहनकर अलास्का पहुंचे ट्रम्प और पुतिन की बैठक के लिए एंकरेज में रूसी और अमेरिकी नेताओं का आना शुरू हो गया है। रूसी विदेश मंत्री लावरोव वार्ता के लिए सोवियत संघ (CCCP) लिखी स्वेट-शर्ट पहनकर पहुंचे। बैठक को लेकर चिंतित हैं यूरोपीय देश जेलेंस्की और यूरोपीय नेता लगातार कोशिश कर रहे हैं कि ट्रम्प और पुतिन की बातचीत में उनकी चिंताओं पर भी बात हो। गुरुवार को जेलेंस्की ब्रिटेन के दौरे पर पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी सीजफायर समझौते में यूक्रेन की अखंडता की गारंटी होनी चाहिए। यूरोप में आशंका है कि कहीं अमेरिका-रूस की सीधी वार्ता में ऐसा समझौता न हो जाए जो रूस के पक्ष में हो और यूक्रेन की सुरक्षा को खतरे में डाल दे। या यूरोप के हितों को नजरअंदाज न कर दिया जाए स्टार्मर ने चेतावनी दी कि अगर पुतिन युद्ध रोकने पर राजी नहीं होते, तो पश्चिमी देशों को रूस पर दबाव बढ़ाने के लिए तैयार रहना होगा। रूसी क्रेमलिन के प्रवक्ता ने उम्मीदों को कम करते हुए कहा कि बैठक में किसी समझौते पर दस्तखत की योजना नहीं है और नतीजे का अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी। बैठक का समय स्थानीय सुबह 11:30 बजे तय किया गया है। ———————————— ट्रम्प और पुतिन की मीटिंग से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…. अमेरिकी मिलिट्री बेस पर ट्रम्प से मिलेंगे पुतिन: 88KM दूर तैनात रहेंगे रूसी जेट; 54 साल पहले निक्सन से जापान के राजा यहीं मिले थे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और रूस के राष्ट्रपति पुतिन 15 अगस्त को अलास्का में मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच 7 साल बाद हो रही इस मुलाकात का एजेंडा रूस-यूक्रेन जंग रोकना है। पूरी खबर यहां पढ़ें….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here