पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली…स्ट्रॉन्ग-रूम में था तैनात:ड्यूटी पर आते ही 10 मिनट में की फायरिंग, EVM की कर रहा था सुरक्षा

0
35

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कॉन्स्टेबल ने अपनी सर्विस इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि जवान स्ट्रॉन्ग रूम में EVM की सुरक्षा में तैनात था। गोली चलने से कमरे की ट्यूबलाइट भी फूट गई है। दीवार पर गड्ढा बन गया है। मामला रुद्री थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक कॉन्स्टेबल का नाम सालिक पात्रे (40) है, जो 2008 बैच में भर्ती हुआ था। कवर्धा जिले के दशरंगपुर का रहने वाला था। वर्तमान में परिवार के साथ धमतरी के कृष्ण नगर में रहता था। अब जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, कलेक्ट्रेट के कंपोजिट बिल्डिंग के पास निर्वाचन आयोग ने स्ट्रॉन्ग रूम बनाया है, जहां पर सुरक्षा गार्ड में पुलिस कॉन्स्टेबल सालिक पात्रे तैनात था। ड्यूटी पर आने के 10 मिनट बाद ही रूम से गोली चलने की आवाज आई, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोग और साथी पहुंचे। इस दौरान कॉन्स्टेबल सालिक पात्रे जमीन पर मृत पड़ा था। फर्श पर चोरों तरफ खून ही खून बिखरा पड़ा था। कमरे के कुछ सामान भी टूटे मिले हैं। कलेक्टर और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। स्ट्रॉन्ग रूम को किया गया सील पुलिस ने बताया कि स्ट्रॉन्ग रूम को सील कर दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से कुछ सबूत जुटाए हैं। निकाय चुनाव के लिए 15 दिन पहले ही स्ट्रॉन्ग रूम सुरक्षा गार्ड के लिए सालिक पात्रे की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन मंगलवार को ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि सालिक पात्रे की पत्नी कुछ दिन पहले नाश्ता लेकर अपने पति सालिक पात्रे को ढूंढते हुए स्ट्रॉन्ग रूम तक पहुंची थी। ऐसे में पारिवारिक कारणों से यह कदम उठाने की बात बताई जा रही है। जांच में जुटी पुलिस मामले में डीएसपी मीना साहू ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। उनके परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपेंगे। वहीं EVM की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ी कर दी गई है। …………………………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली…थाने में नहीं सुनी शिकायत:2 दिन पहले हुई थी पुलिसवाले से मारपीट, नहीं लिया एक्शन; परेशान होकर किया सुसाइड छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में तैनात कंपनी कमांडर (इंस्पेक्टर) ने खुद को गोली मार कर अपनी जान दे दी। इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर की दो दिन पहले अपने सहकर्मी पुलिस वाले से विवाद हुआ था। दोनों के बीच मारपीट हुई थी जिसके बाद अनिल सिंह गहरवाल ने इसकी शिकायत राखी थाने में की थी। हालांकि इस मामले में कोई भी एक्शन नहीं लिया गया। और भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here