Dindhori Murder: मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में नर्मदा नदी के कोसमघाट के किनारे पानी में एक सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी में मिले शव के मामले का पर्दाफाश पुलिस द्वारा कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के दो सगे दो भतीजों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
