पुष्पा-2 ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ कमाए:6 दिन में इतनी कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म; एक्सपर्ट बोले- दंगल को पीछे छोड़ देगी

0
201

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा- 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने सिर्फ 6 दिनों में 1002 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म के मेकर्स का कहना है कि सबसे कम समय में 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली यह पहली इंडियन फिल्म है। फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श के मुताबिक, पुष्पा 2 ने हिंदी वर्जन में मंगलवार तक 375 करोड़ रुपए की कमाई की है। शुक्रवार तक ये फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। दैनिक भास्कर से बातचीत में ट्रेड एक्सपर्ट आमिर अंसारी ने कहा कि पुष्पा- 2, अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म दंगल का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी। साल 2016 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म दंगल ने वर्ल्डवाइड 2070 करोड़ का कलेक्शन किया था। पुष्पा- 2 को चीन में रिलीज नहीं किया गया है। जिस पर ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कडेल ने कहा कि पुष्पा-2 चीन में रिलीज हुए बिना फिल्म दंगल का वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़ देगी। ओपनिंग डे में इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
फिल्म पुष्पा- 2 के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें, तो इसने वर्ल्ड वाइड 294 करोड़ की कमाई की थी। इसमें इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन 175.1 करोड़ रुपए रहा। पुष्पा-2 ने हिंदी वर्जन में 72 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म ने एसएस राजामौली की फिल्म RRR का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया था। पुष्पा- 2 ने तीन दिनों की कमाई में शाहरुख की जवान को पछाड़ा
पुष्पा- 2 ने रिलीज के बाद शुरुआती 3 दिनों में हिंदी बेल्ट में 205 करोड़ कमाकर शाहरुख की जवान का रिकॉर्ड तोड़ा दिया है। जवान ने तीन दिनों में 180 करोड़ कमाने का रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल है, जिसने तीन दिनों में 176.85 करोड़ का कलेक्शन किया था। 2016-2024 तक हजार करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्में पहले एडवांस बुकिंग में भी तोड़ा था रिकॉर्ड
सैकनिल्क वेबसाइट के मुताबिक, एडवांस बुकिंग के पहले 24 घंटे में पुष्पा- 2 के 3 लाख से ज्यादा टिकट बिक गए थे। फिल्म ने भारत में पहले ही दिन 10 करोड़ रुपए का एडवांस कलेक्शन किया था। वहीं, ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा करीब 12 करोड़ रुपए था। फिल्म ने प्री-सेल्स में शाहरुख खान की पठान को पीछे छोड़ दिया था। जनवरी 2023 में पहले दिन फिल्म पठान के 2 लाख से कम टिकट बिके थे। पुष्पा- 2 से पहले, फिल्म पठान एडवांस बुकिंग में सबसे आगे थी। हिंदी-डब वर्जन में KGF 2 से ज्यादा टिकट बिके थे
हिंदी-डब वर्जन में भी पुष्पा- 2, KGF- 2 से आगे निकल गई थी। KGF- 2 ने 2022 में पहले दिन हिंदी-डब वर्जन में 1.25 लाख टिकट की बिक्री की थी। वहीं, पुष्पा- 2 के 1 दिसंबर को दोपहर तक हिंदी में 1.8 लाख टिकट बिक गए थे। 5 भाषाओं में रिलीज हुई है फिल्म
‘पुष्पा-2’ 5 भाषाओं- तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज हुई है। फिल्म में एक बार फिर अल्लू अर्जुन, पुष्पाराज के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं रश्मिका मंदाना भी श्रीवल्ली के अवतार में दिख रही हैं। फिल्म की कहानी जबरदस्त है और क्लाइमैक्स उससे भी ज्यादा शानदार है। इसी वजह से ऑडियंस फिल्म को काफी पसंद कर रही है। पुष्पा-2 कैसी है, यहां पढ़ें..
फिल्म की राइटिंग और डायरेक्शन दोनों सुकुमार ने किए हैं। सुकुमार ने अल्लू अर्जुन से जितना बेहतर काम हो सकता था, उतना निकलवाया है। बल्कि ज्यादा ही निकलवा लिया है। कहानी बिल्कुल फ्रेश है, साथ ही दिलचस्प तरीके से गढ़ी भी गई है। एक्शन सीन्स कमाल के हैं। डायलॉग्स भी अच्छे लिखे गए हैं। हालांकि कुछ कमियां रह गई हैं। अंत में फिल्म को बेवजह खींचा गया है। आराम से 20 से 25 मिनट ट्रिम किए जा सकते थे। फिल्म को क्रिस्प बनाने में सुकुमार इस बार थोड़ा चूक गए। पूरी खबर पढ़ें.. ——————
इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें.. अल्लू अर्जुन के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस:बिना बताए अपनी फिल्म पुष्पा-2 देखने थिएटर पहुंचे थे, भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हैदराबाद में फिल्म पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ के चलते एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने एक्टर अल्लू अर्जुन, थिएटर और सिक्योरिटी एजेंसी पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here