UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक महिला सिपाही ने थाने के ही एक आशिक मिजाज दारोगा पर प्रताड़ना और असुरक्षा के गंभीर आरोप लगाए हैं। दारोगा ने यहां तक कहा कि वह अपना पेट कम कर लेगा और यदि सिपाही उसकी बात मान लेगी, तो उसकी ड्यूटी बिना किसी परेशानी के आराम से चलती रहेगी।
